-->
महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सखी मार्ट का उद्घाटन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सखी मार्ट का उद्घाटन

पाकुड़: महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में सदर प्रखंड में सखी मार्ट का उद्घाटन किया गया। इस पहल के तहत लाभुक कौशल्या देवी को स्वरोजगार का एक सशक्त मंच मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में जिला प्रशासन और राज्य स्तरीय दल के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सखी मार्ट का अवलोकन किया गया और इसके संचालन, उपलब्ध उत्पादों तथा व्यवसाय से जुड़ी जानकारी ली गई।
लाभुक ने बताया कि सखी मार्ट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे न केवल लोगों को सुविधा मिल रही है बल्कि उन्हें स्वरोजगार का स्थायी साधन भी प्राप्त हुआ है।
मौके पर इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह की योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलता है।

0 Response to "महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, सखी मार्ट का उद्घाटन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4