आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के साथ संवाद से बढ़ा उत्साह
सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत नामित ग्राम पंचायतों के निरीक्षण क्रम में शहरकोल पंचायत स्थित आंगनबाड़ी सह नर्सरी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और राज्य टीम ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ संवाद किया गया, उन्हें कविताएं सुनाई गईं और पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया। बच्चों से बातचीत के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समग्र विकास की नींव है। नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिलती है।
0 Response to "आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के साथ संवाद से बढ़ा उत्साह"
एक टिप्पणी भेजें