प्राथमिक विद्यालय शहरकोल का निरीक्षण, बच्चों संग मनाया जन्मोत्सव
सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शहरकोल (पहाड़िया टोला) का निरीक्षण राज्य टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बच्चों के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
निरीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। टीम ने बच्चों की सराहना करते हुए उनके उत्साह की प्रशंसा की।
0 Response to "प्राथमिक विद्यालय शहरकोल का निरीक्षण, बच्चों संग मनाया जन्मोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें