निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक, बीएलओ को समय सीमा में सत्यापन का निर्देश
सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की। बैठक में सभी बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अब तक किए गए नोशनल मकान संख्या निर्धारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों का सत्यापन सुपरवाइजरों द्वारा किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बीएलओ को मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से डीएसई और डीएससी से संबंधित जानकारी दी गई तथा समय सीमा के भीतर सत्यापन कर त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बीओओ, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सुपरवाइजर और ऑपरेटर भी मौजूद रहे।
0 Response to "निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक, बीएलओ को समय सीमा में सत्यापन का निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें