-->
सिंदरीवस्ती: पानी की किल्लत पर भड़का आंदोलन, महिलाओं ने दी चेतावनी

सिंदरीवस्ती: पानी की किल्लत पर भड़का आंदोलन, महिलाओं ने दी चेतावनी




सिंदरी: सिंदरीवस्ती में सेटलिंग टैंक के मुख्य द्वार पर आज भाकपा माले सिंदरी नगर वार्ड 54 (सिंदरीवस्ती) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और बहनों ने पानी की किल्लत के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया। लंबे समय से जल संकट से जूझ रही महिलाओं ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़े कदम उठाने का ऐलान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य वक्ता छोटन चटर्जी ने कहा, "हर्ले प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता को नजरअंदाज करने के कारण पानी की समस्या खत्म करने के लिए दूसरी बार आंदोलन करना पड़ रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।"

साथी राजू सिंह ने जोर देकर कहा, "जल देना जनता का मौलिक अधिकार है। इसकी अनदेखी मानवता के साथ खिलवाड़ है।"

सिंदरीवस्ती की महिलाओं ने एक स्वर में कहा, "सिंदरीवस्ती पूरे सिंदरी को पानी पिलाती है, लेकिन खुद प्यासी है। हर्ले प्रबंधन को मानवता के नाम पर जल्द समस्या हल करनी चाहिए। वरना हम पदाधिकारियों के घर जाकर पानी की मांग करेंगी।"

कार्यक्रम में योगदान देने वालों में सुरेश प्रसाद, मंगल महतो, अनिल सिंह, केष्टो महतो, मिथुन मंडल, बैद्यनाथ रजवार, विजय वाउरी, जयदेव पाल, धनंजय रजवार, मिठू, पिंटू, काशीनाथ, पियूस गोराय, महारानी, वालिका देवी, कान्ता मल्लिक, कुढानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। आंदोलन को सफल बनाने में सभी ने अहम भूमिका निभाई।


0 Response to "सिंदरीवस्ती: पानी की किल्लत पर भड़का आंदोलन, महिलाओं ने दी चेतावनी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4