-->
पेसा कानून के तहत ग्राम सभा संपन्न, ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

पेसा कानून के तहत ग्राम सभा संपन्न, ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम छोटाउदलबनी पहाड़ी में 10 अप्रैल को पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का आयोजन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया गया। सभा में पेसा कानून एवं झारखंड नियमावली 2025 पर विस्तार से चर्चा की गई। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के पत्रांक संख्या 803 एवं 804 को ग्राम सभा के समक्ष रखा गया। इसमें निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल 2026 तक विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सहायक सचिव का चयन, ग्राम सभा कार्यालय हेतु भवन का चयन, बैंक अथवा डाकघर में खाता खोलना, ग्राम सभा कोष एवं निधि स्थापित करना तथा अन्य ग्राम संबंधी मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा।
ग्राम सभा में चापाकल एवं चबूतरा मरम्मत से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई तथा इसके लिए आवेदन तैयार किया गया।
इसी क्रम में पेसा कानून एवं नियमावली 2025 के तहत ग्रामवासियों, ग्राम प्रधान, गुड़ित एवं प्राणिक की उपस्थिति में ग्राम सचिवालय का उद्घाटन किया गया। सचिवालय में दस्तावेज, रजिस्टर, प्रपत्र तथा ग्राम सभा का पत्र पैड उपलब्ध कराया गया है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
ग्राम प्रधान ने इसे ग्रामीण स्वशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामवासियों ने अप्रैल माह में प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही।
इस अवसर पर लोक कल्याण सेवा केंद्र की ओर से परियोजना समन्वयक सोहेल, पंचायत कार्यकर्ता आशीष एवं सुनीता उपस्थित रहे।

0 Response to "पेसा कानून के तहत ग्राम सभा संपन्न, ग्राम सचिवालय का उद्घाटन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4