आंधी से चेक पोस्ट ध्वस्त, प्रशासन ने जल्द पुनर्निर्माण का दिया आश्वासन
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत अंतरराज्यीय सीमा को जोड़ने वाले बेनाकुड़ा स्थित चेक पोस्ट गुरुवार देर रात आई तेज आंधी में पूरी तरह ध्वस्त हो गया। रात करीब 09 बजे आई आंधी ने चेक पोस्ट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पूरा ढांचा जमीन पर गिरकर बिखर गया।
शुक्रवार सुबह दंडाधिकारी सुभाष चंद्र यादव मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने चेक पोस्ट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कड़ी धूप में खड़े रहकर सुबह से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी की।
घटना की सूचना तुरंत थाना प्रभारी एवं अंचल पदाधिकारी को दी गई। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि ध्वस्त चेक पोस्ट का जल्द ही पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
0 Response to "आंधी से चेक पोस्ट ध्वस्त, प्रशासन ने जल्द पुनर्निर्माण का दिया आश्वासन"
एक टिप्पणी भेजें