-->
स्क्रीनिंग कैंप आयोजित, स्कूली बच्चों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं

स्क्रीनिंग कैंप आयोजित, स्कूली बच्चों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं

पाकुड़ : सोनजोड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख स्वास्थ्य एवं गैर संचारी रोग से संबंधित स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोनजोड़ी एवं वृद्ध आश्रय गृह, सोनजोड़ी में आयोजित हुआ, जिसका संचालन जिला गैर संचारी रोग टीम के तत्वावधान में किया गया।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बच्चों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कुल 68 बच्चों की जांच की गई, वहीं वृद्ध आश्रय गृह में 7 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयां दी गईं।
शिविर के दौरान लाभुकों को स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई और नियमित जांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

0 Response to "स्क्रीनिंग कैंप आयोजित, स्कूली बच्चों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4