-->
सिंदरी HURL प्लांट का एक महीने का मेंटेनेंस शटडाउन आज से शुरू, शहरवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं।

सिंदरी HURL प्लांट का एक महीने का मेंटेनेंस शटडाउन आज से शुरू, शहरवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं।



सिंदरी (झारखंड), 19 अप्रैल 2026:सिंदरी में स्थित HURL प्लांट को आज से एक महीने के व्यापक मेंटेनेंस के लिए शटडाउन कर दिया गया है। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि घबराएं नहीं, क्योंकि प्लांट में अमोनिया गैस का उत्पादन पूरी तरह बंद है और हवा में अमोनिया की मात्रा शून्य प्रतिशत है। पाइपलाइनों में थोड़ी-बहुत अमोनिया रह सकती है, लेकिन इससे कोई खतरा नहीं है।

HR हेड विक्रांत कुमार ने बताया, "मेंटेनेंस के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अमोनिया गैस का कोई उत्पादन नहीं हो रहा, इसलिए हवा में इसका स्तर जीरो है। शहरवासियों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं। हम नियमित निगरानी कर रहे हैं।"

प्लांट प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि शटडाउन के बाद प्लांट सामान्य उत्पादन के साथ चालू हो जाएगा। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

0 Response to "सिंदरी HURL प्लांट का एक महीने का मेंटेनेंस शटडाउन आज से शुरू, शहरवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4