मजदूर दिवस: सिंदरी काउंसिल का “श्रम करो, शर्म नहीं” संदेश, श्रमिकों का सम्मान
शुक्रवार, 1 मई 2026
Comment
सिंदरी : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय काउंसिल, सिंदरी ने रोहराबंद अंबेडकर चौक परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर हुई। मुख्य संदेश “श्रम करो, शर्म नहीं” रहा, जो श्रमिकों के सम्मान को रेखांकित करता है। इस दौरान नगर निगम के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित साथियों में सतेन्द्र कुमार मरांडी, जगरनाथ, सुखलाल, शिवलाल, गाजू, शंकर, अनिता देवी, चंदो देवी, ललिता देवी और सबिता देवी शामिल थे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को ऊर्जा प्रदान की।
वक्ताओं ने 1886 में शिकागो के हेमार्केट में 8 घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर हुए ऐतिहासिक संघर्ष को याद किया। काउंसिल के सलाहकार भोला पासवान ने कहा कि मजदूरों को उनके अधिकारों, उचित वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। सलाहकार सुरेश प्रसाद ने जोर देकर कहा, “कोई भी कार्य छोटा-बड़ा नहीं होता, मेहनत से किया हर काम सम्मान का हकदार है।” महासचिव वी. मुरुगन ने मजदूरों के अटूट परिश्रम को नमन किया, जबकि सचिव रविंद्र प्रसाद ने कहा, “मजदूरों के बिना कृषि हो या उद्योग, कोई काम संभव नहीं।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुराग कुमार आर्या, प्रकाश कुमार, बुधन राम, राजन कुमार, चंचल, आकाश कुमार, सागर कुमार, मनोज मोदक, राजेश पासवान, राजा राम पासवान, जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
0 Response to "मजदूर दिवस: सिंदरी काउंसिल का “श्रम करो, शर्म नहीं” संदेश, श्रमिकों का सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें