सिंदरी में एलआईसी अभिकर्ताओं का स्वाभिमानी संघर्ष तेज।
सोमवार, 4 मई 2026
Comment
सिंदरी : रोड़ाबांध स्वाभिमानी संघर्ष स्थल चबूतरे पर सोमवार को पूर्व मध्य क्षेत्र लिआफी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने प्रेस वार्ता कर धनबाद शाखा-2 के स्थानांतरण और अभिकर्ताओं की समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला।
प्रशांत कुमार दुबे ने सबसे पहले शहरपुरा शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सोनु गिरी/विकास गिरी को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्य मुद्दों पर बात की।
मुख्य मांगें और आरोप:
धनबाद शाखा-2 को संकीर्ण स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां पॉलिसीधारकों को वाहन पार्किंग की भारी दिक्कत होगी। अभिकर्ताओं, स्वतंत्र अभिकर्ताओं और मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों को निगम के तय मानकों के अनुरूप जगह नहीं दी जा रही है।
60 वर्ष पूर्ण कर चुके पुराने क्लब सदस्य अभिकर्ताओं को जानबूझकर लाइफ सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। यह पक्षपातपूर्ण और प्रताड़नापूर्ण व्यवहार है। यदि दो माह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित शाखा/मंडल प्रबंधन और अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
- नौजवानों को निगम से जोड़ने, पॉलिसीधारकों को समुचित बोनस बढ़ाने, ऋण/लेट फीस पर देय बोनस के अनुपातिक ब्याज कम करने, संवर्धन स्वावलंबन राशि ब्याज सहित लौटाने, अभिकर्ताओं को पेंशन और विकलांगता हितलाभ देने की मांग की गई।
मंडल सचिव ओमेश्वर सिंह ने कहा कि श्रीधर बनर्जी जैसे 18 वर्ष से विकलांगता (पक्षाघात) से पीड़ित अभिकर्ता को भिक्षाटन की स्थिति में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने परिवार सहित मेडिक्लेम, पीएफ और पेंशन के लिए सुप्रीम कोर्ट में चल रहे वाद के अलावा स्थानीय स्तर पर भी संघर्ष तेज करने का ऐलान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी शंकर शुक्ला के नेतृत्व में जनजागरण अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष सुर्यकांत सिंह, सीएलआईए अध्यक्ष/सचिव राजेश सिंह/ओमेश्वर सिंह और धनबाद शाखा अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव के सहयोग से सम्मानजनक समाधान निकालने का भरोसा जताया।शाखा अध्यक्ष संतोष चटर्जी
,उपाध्यक्ष परेश चंद्र मंडल,कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद,सहसचिव राजेश मंडल,विष्णु चंद्र दत्ता, मो. इकबाल, सुकेश गोराईं, उत्तम मंडल, सहित अन्य अभिकर्ताओं ने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार से समुचित बीमा सुविधाएं और अभिकर्ताओं को पेंशन देने की अपील की।
0 Response to "सिंदरी में एलआईसी अभिकर्ताओं का स्वाभिमानी संघर्ष तेज। "
एक टिप्पणी भेजें