-->
मजदूरों को दी गई  सरकारी योजना व कानूनों की जानकारी।  पूरे जिले में चल रहा है जनजागरूकता अभियान... न्यायाधीश

मजदूरों को दी गई सरकारी योजना व कानूनों की जानकारी। पूरे जिले में चल रहा है जनजागरूकता अभियान... न्यायाधीश


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लोगों में कानूनी साक्षरता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 90 दिवसीय व्यापक आउटरीच कार्यक्रम के तहत अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा ,फूलचांद महतो, पूनम हेंब्रम
श्याम कुमार झा ,चिरंजीत तिवारी ,विशाल यादव ,भोलानाथ धीवर के द्वारा निरसा प्रखंड के बेलकूपा पंचायत के भातुडीह गांव में राष्ट्रीय मजदूर दिवस के तहत विधिक जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों व ऑर्गनाइज्ड सेक्टर के मजदूरों के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं, वह कानून की जानकारी दी गई। इस विषय में जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि डालसा की टीम ने लोगों को  श्रम विभाग द्वारा बनने वाले कार्ड उसके लाभ की जानकारी दी गई। इसके अलावा आशा योजना के तहत बाल विवाह रोकने के संबंध मे,जागृति योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर  लगाने के तरीके ।संवाद योजना के तहत अनुसुचित जनजातीय को कानूनी सहायता मुहैया करवाना तथा खानाबदोश आदिवासी घुमंतू भोटिया जैसे बंजारन नट जो एक जगह से दूसरी जगह प्रस्थान करते रहते हैं वैसे लोगों को समाज से जोड़ना तथा स्पॉन्सरशिप के बारे में ,दिव्यांग प्रमाण पत्र के विषय में ,इसके साथ ही प्रखंड स्तरीय जनकल्याणकारी योजनाओं के , निशुल्क अधिवक्ता के , विधिक सहायता केंद्र, लोक अदालत नेशनल लोक अदालत के  ,तथा मजदूर दिवस के तहत अनेकों   जानकारियां दी गई।

0 Response to "मजदूरों को दी गई सरकारी योजना व कानूनों की जानकारी। पूरे जिले में चल रहा है जनजागरूकता अभियान... न्यायाधीश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4