सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने दोलाबड़ में हाई मास्क लाइट का किया भव्य उद्घाटन।
मंगलवार, 5 मई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
बलियापुर : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रदेव महतो ने मंगलवार को विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए बलियापुर प्रखंड के दोलाबड़ चड़क मेला मड़पथान में 'हाई मास्क लाइट' का विधिवत उद्घाटन किया। नारियल फोड़कर और स्विच दबाकर विधायक ने पूरे क्षेत्र को रोशनी से सराबोर किया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "जनता की सुविधाओं के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। दोलाबड़ चड़क मेला क्षेत्र में हाई मास्क लाइट लगने से न केवल मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि आसपास का पूरा इलाका भी रात के अंधेरे से मुक्त होकर सुरक्षित बनेगा।"विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, जैसे सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करना उनके कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य है और आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।लाइट लगने से उत्साहित स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उनका आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस हाई मास्क लाइट की मांग काफी समय से की जा रही थी, जिसे विधायक जी ने पूरा कर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मुखिया सुनीता मल्लिक, पंसस भोलानाथ महतो, राकेश कुमार मल्लिक, दिलीप गोप, अभिजीत सरकार, लाल मोहन महतो, संजय महतो समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 Response to "सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने दोलाबड़ में हाई मास्क लाइट का किया भव्य उद्घाटन। "
एक टिप्पणी भेजें