सिंदरी: पुराने नाले के ऊपर ही कर दिया नया निर्माण, अजय सिंह ने लगाया आरोप
बुधवार, 6 मई 2026
Comment
सिंदरी, 6 मई 2026: सिंदरी चेक पोस्ट नाला निर्माण में नया मोड़ आया है। स्थानीय नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने पुराने नाले को बिना तोड़े, उसी के ऊपर नया नाला बना दिया।
अजय सिंह का आरोप:
"ठेकेदार ने पैसे बचाने के लिए पुराने कमजोर नाले को तोड़ा ही नहीं। उसी के ऊपर घटिया सामग्री से नई दीवार खड़ी कर दी। ऊपर से प्लास्टर करके नया दिखा जा रहा है।"
1. पुराना नाला पहले से जर्जर है, वजन सह नहीं पाएगा
2. नया नाला भी कमजोर, हल्की बारिश में भरभरा कर गिर सकता है
3. पानी का बहाव रुकने से चेक पोस्ट और आसपास के इलाकों में जलजमाव होगा
अजय सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य तुरंत रुकवाकर तकनीकी जांच कराई जाए। पुराने नाले को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से मजबूत नाला बनाया जाए। दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए।
"अगर 3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो हम स्थानीय लोगों के साथ चेक पोस्ट पर धरना देंगे। जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं।"
_नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। जवाब मिलते ही पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।
0 Response to "सिंदरी: पुराने नाले के ऊपर ही कर दिया नया निर्माण, अजय सिंह ने लगाया आरोप"
एक टिप्पणी भेजें