पाटलिपुत्र हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत
बुधवार, 13 मई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:पाटलीपुत्र हॉस्पिटल, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद में पहले से संचालित कार्डियोलॉजी विभाग, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी विभाग तथा पल्मोनोलॉजी विभाग के साथ अब सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को और विस्तार देते हुए नये विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत की गई है। यह पहल क्षेत्र के मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक, उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, हृदय, मस्तिष्क, रीढ़, श्वसन तंत्र के साथ-साथ किडनी, पेट, लिवर रोग एवं मूत्र रोग से संबंधित बीमारियों के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए नये विशेषज्ञों को जोड़ा है।डॉ. प्रकाश झा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी पेट, पाचन एवं लिवर रोग विशेषज्ञ ,डॉ. प्रतीक शरण मूत्र रोग किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट विशेषज्ञ,नेफ्रोलॉजी - किडनी रोग विशेषज्ञ ,डॉ अनामिका वर्मा पल्मोनोलॉजी स्वाश एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ,डॉ राहुल कुमार कार्डियोलॉजी - हृदय रोग विशषज्ञ,डॉ. कुणाल किशोर न्यूरोलॉजी न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन),डॉ निखिल ड्रोलिया (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ जॉइंट रिप्लेस्मेंट सर्जन),डॉ विदिशा ड्रोलिया स्त्री रोग विशषज्ञ लप्रोस्कोपिक सर्जन,डॉ. जुनैद आलम ईएनटी - कान, नाक एवं गला रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ इस अवसर पर अस्पताल के सीईओ एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. निखिल ड्रोलिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि पाटलीपुत्र हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को सभी प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नई एवं आधुनिक मशीनों जैसे हृदय रोग के लिए एडवांस कैथलैब, गैस्ट्रो के लिए एडवांस एंडोस्कोपी मशीन, कान नाक गला के लिए लैप्रोस्कोपी मशीन, यूरोलॉजी के लिए आर. आई. आर. एस. द्वारा
ओप्रशन, मस्तिष्क रोग और घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण के लिए मॉडुलर ओप्रशन थिएटर इत्यादि के समावेश से जांच एवं उपचार की गुणवत्ता और सटीकता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से अब गंभीर एवं जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय, लागत एवं असुविधा तीनों में कमी आएगी।
पाटलीपुत्र हॉस्पिटल निरंतर आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों एवं समर्पित सेवाओं के माध्यम से धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे अस्पताल में विश्वस्तरीय लैब पाथकाइंड से जाँच की भी सुविधा है।
पाटलीपुत्र अस्पताल में अब सीजीएचएस कोल इंडिया ईस्ट सेंट्रल रेलवे, सीएसआईआर सिमफर,आईआईटी आईएसएम, गेल इंडिया, एफसीआई, ईएसआईसी एवं राज्य कर्मी बीमा योजना झारखण्ड के अंतर्गत सभी कर्मचारिओं, उनके आश्रितों एवं पेंशनर की कैशलेश सुविधा शुरू कर दी गयी है।
0 Response to "पाटलिपुत्र हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत"
एक टिप्पणी भेजें