सिंदरी में राजीव गांधी को भावभीन श्रद्धांजलि, सद्भावना दिवस समारोह आयोजित
गुरुवार, 21 मई 2026
Comment
सिंदरी, 21 मई 2026 - कांग्रेस इंटक कार्यालय सिंदरी में आज भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने की। आयोजन में सिंदरी के कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सिंदरी नगर अध्यक्ष राजबिहारी यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक थे। उनकी सोच केवल तकनीकी तक सीमित नहीं थी; उन्होंने देश की लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत करने के लिए पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त किया और महिलाओं तथा युवाओं (18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलवाकर) को राजनीति व देश की मुख्यधारा से जोड़ा। राजबिहारी ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि जब तक देश का युवा और आम नागरिक मजबूत नहीं होगा, तब तक एक सशक्त भारत का निर्माण संभव नहीं है।
कार्यक्रमा में मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित नेताओं में बिदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, प्रशांत दुबे, सियाकांत दुबेजी, ओमप्रकाश, सत्यदेव सिंह, मुकेश पाण्डेय, जिला सचिव अजय सिंह, सुखदेव हांसदा, पूर्व अध्यक्ष राहुल राज, नारद यादव, युवा नगर अध्यक्ष शांतोष सिंह, नगर उपाध्यक्ष सुबोध पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, पुरनेन्दु सिंह, राकेश रंजन, सिद्धार्थ, हाकिम, अश्विनी मंडल, मनोज घोष रायजी, शैलेश पंडित, नकुल वर्मा, मुन्ना पाण्डेय, जगदीश यादव, भारत बिहरी यादव, राम कुमार यादव, सहादेव यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
0 Response to "सिंदरी में राजीव गांधी को भावभीन श्रद्धांजलि, सद्भावना दिवस समारोह आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें