सिंदरी में भीषण गर्मी से राहत - जनता मजदूर संघ ने दिखाई जिम्मेदारी
मंगलवार, 26 मई 2026
Comment
सिंदरी। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सिंदरी में राहगीरों के लिए जनता मजदूर संघ मसीहा बनकर सामने आया है। संघ की सिंदरी शाखा ने रोहराबांध मेन रोड पर शीतल पेयजल का स्टॉल लगाकर आम नागरिकों और राह चलते लोगों को मुफ्त पानी का वितरण किया जा रहा है।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ता ने कहा, “गर्मी के इस कठिन मौसम में राहगीरों को थोड़ी राहत देना ही हमारा मकसद है। जनता मजदूर संघ हमेशा जनता के साथ खड़ा रहता है।”
भीषण धूप में ठंडे पानी की यह व्यवस्था राहगीरों के लिए बड़ी राहत बनकर आई। लोगों ने जनता मजदूर संघ के इस कदम की सराहना करते हुए इसे सेवा का सच्चा उदाहरण बताया।
0 Response to " सिंदरी में भीषण गर्मी से राहत - जनता मजदूर संघ ने दिखाई जिम्मेदारी"
एक टिप्पणी भेजें