सिंदरी एसडीपीओ का पुलिस जनसहयोग समिति ने किया स्वागत
मंगलवार, 26 मई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी : नवपदस्थापित सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो का पुलिस जनसहयोग समिति के द्वारा स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सिंदरी अनुमंडल क्षेत्र में शांति की अपील की। मौके पर उपस्थित पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग से अनुमंडल में शांति कायम है। नवपदस्थापित सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पी सी महतो ने कहा कि समिति के सदस्यों को चाहिए कि पुलिस को अपने क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी देते रहे।
पुलिस जन सहयोग समिति में मुखिया कन्हाई बनर्जी, बेंगू ठाकुर, दिनेश सिंह, मुखिया दिलीप कुमार महतो, मुखिया संजय गोराई,मुकुल चन्द्र रोहिदास, सीमा देवी मौजूद थे।
0 Response to "सिंदरी एसडीपीओ का पुलिस जनसहयोग समिति ने किया स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें