-->
एफसीआईएल क्वार्टर मामले में झारखंड बचाओ संग्राम समिति ने अनुपमा सिंह से की मुलाकात, मिला आश्वासन

एफसीआईएल क्वार्टर मामले में झारखंड बचाओ संग्राम समिति ने अनुपमा सिंह से की मुलाकात, मिला आश्वासन



सिंदरी: मंगलवार को झारखंड बचाओ संग्राम समिति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह से मुलाकात की। बैठक में एफसीआईएल के बंद होने के बाद कर्मचारियों के क्वार्टरों को बेचने की प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में समिति के नेतृत्वकर्ता कौशल सिंह, कांग्रेस सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव और अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा शामिल थे। उन्होंने अनुपमा सिंह को बताया कि एफसीआईएल प्रबंधन द्वारा क्वार्टरों को पूर्व कर्मचारियों को सीधे बेचने के बजाय लीज (पट्टा) पर देने की प्रक्रिया चलाई जा रही है, जो कई पूर्व कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध है।

 अनुपमा सिंह पूर्ण रूप से संतुष्ट हुईं और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति में क्वार्टर खाली नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही धनबाद उपायुक्त से व्यक्तिगत वार्ता कर इस समस्या का समाधान निकालेंगी।

मौके पर राहुल सिंह, हाकिम, विवेक शर्मा, अरबिंद कुंवर, संजय यादव, शिव कुमार यादव, अजय प्रकाश, रिंकू देवी, पाणपति देवी, उर्मिला देवी, जयमति देवी समेत दर्जनों पूर्व कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

-

0 Response to "एफसीआईएल क्वार्टर मामले में झारखंड बचाओ संग्राम समिति ने अनुपमा सिंह से की मुलाकात, मिला आश्वासन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4