-->
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर नमाजियों ने देश की खुशहाली, बरकत, अमन और चैन की दुआ मांगी। 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि सभी जगह उल्लास पूर्वक और पूरे अकीदत के साथ त्योहार मनाया गया।

उन्होंने बताया कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मेजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। कंट्रोल रूम में कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। नगर निगम की टीम ने साफ-सफाई को लेकर विशेष व्यवस्था की थी।

धनबाद के रेलवे ग्राउंड में सबसे बड़ी नमाज अदा की गई। यहां हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ सजदा कर ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान सामाजिक सौहार्द्र और भाईचारे का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। 

रेलवे ग्राउंड में जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में प्रेम व सौहार्द कायम रखने की अपील की। साथ ही देश में अमन और शांति बनी रहे इसके लिए विशेष दुआ की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। रेलवे ग्राउंड के अलावा गोविंदपुर, झरिया, कुसुंडा, भुली, बलियापुर, लोयाबाद, सरायढेला और बैंक मोड़ सहित जिले के विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।

0 Response to "जिले में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4