सिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी से भाजपा नेत्रियों ने की शिष्टाचार मुलाकात, अंग वस्त्र भेंट कर किया स्वागत
शनिवार, 30 मई 2026
Comment
सिंदरी: सिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो से शनिवार को भाजपा नेत्री तारा देवी एवं धनबाद जिला भाजपा ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर डीएसपी के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। भाजपा नेत्रियों ने सिंदरी में शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सुझाव दिए।
मुलाकात के अवसर पर तारा देवी और डॉ. निशि महतो ने डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो को अंग वस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद सिंह भी मौजूद थे।
0 Response to "सिंदरी के नवनियुक्त डीएसपी से भाजपा नेत्रियों ने की शिष्टाचार मुलाकात, अंग वस्त्र भेंट कर किया स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें