-->
 गुजरात में परसबनिया के मजदूर की मौत, भाजपा नेत्री तारा देवी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

गुजरात में परसबनिया के मजदूर की मौत, भाजपा नेत्री तारा देवी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक



सिंदरी, 29.05.26:सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के परसबनिया निवासी जगरनाथ दास का गुजरात के मुंद्रा-कच्छ स्थित जिंदल सॉ लिमिटेड, समाघोघा में कार्य के दौरान असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

शनिवार को भाजपा नेत्री तारा देवी मृतक जगरनाथ दास के आवास पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तारा देवी ने कहा कि ईश्वर परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो, भाजपा नेता अरविंद सिंह, विश्वनाथ गोराई और महावीर महतो भी मौजूद थे।

0 Response to " गुजरात में परसबनिया के मजदूर की मौत, भाजपा नेत्री तारा देवी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4