-->
सिंदरी: 15 जून को मनेगी ए.के. राय जयंती, PND गेट पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव, जनता से मांगा सहयोग

सिंदरी: 15 जून को मनेगी ए.के. राय जयंती, PND गेट पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव, जनता से मांगा सहयोग



सिंदरी। जननेता एवं मजदूर हितों के संघर्षशील नेता A. K. Roy की जयंती 15 जून को पीएनडी गेट में मनाने को लेकर स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ए.के. राय की जयंती को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने यह भी प्रस्ताव रखा कि ए.के. राय की स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए उनकी प्रतिमा पीएनडी गेट में स्थापित की जाए। इसके लिए उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रतिमा स्थापना एवं जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग और जनसमर्थन भी प्राप्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ए.के. राय ने मजदूरों, किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसलिए उनकी जयंती को जनभागीदारी के साथ मनाना तथा उनकी प्रतिमा स्थापित करना क्षेत्रवासियों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

बैठक में मुख्य रूप से नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, राजू पांड्या, जितेंद्र शर्मा, बाबू राजा, अनिल सिंह, सहदेव सिंह, ब्लीचि महतो, पुरान सिंह, गोपाल महतो, अमर सिंह, सुभाष मंटू राम, राजू बाहरी, मंटू कुमार, पविर मुखी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने एवं प्रतिमा स्थापना के लिए व्यापक जनसहयोग जुटाने का संकल्प लिया।

0 Response to "सिंदरी: 15 जून को मनेगी ए.के. राय जयंती, PND गेट पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव, जनता से मांगा सहयोग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4