-->
भाजपा के दो दिवसीय संयुक्त मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन और वैचारिक सशक्तिकरण पर मंथन

भाजपा के दो दिवसीय संयुक्त मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन और वैचारिक सशक्तिकरण पर मंथन

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के इलामी और गंधाईपुर मंडल का दो दिवसीय संयुक्त मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर इलामी गांव में संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता इलामी मंडल अध्यक्ष बापोन सरकार एवं गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने की। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की कार्यशैली, कार्यकर्ताओं की भूमिका और बदलते राजनीतिक परिवेश में पार्टी की रणनीतियों पर विस्तार से विचार रखे।
मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों से अवगत कराना था। साथ ही कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत, अनुशासित तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाना भी इस शिविर का प्रमुख लक्ष्य रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संपूर्ण वंदेमातरम् गान के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति की भावना दिखाई दी।
प्रशिक्षण शिविर को सात अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया था। इन सत्रों में संगठनात्मक मजबूती एवं कार्य पद्धति, केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, बूथ प्रबंधन, सामाजिक माध्यमों का प्रभावी उपयोग, विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने की रणनीति तथा आधुनिक चुनावी अभियान तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान भी किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और भारतीय जनता पार्टी की पंचनिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान होते हैं।
इस अवसर पर रूपाली दास, राज दास, सागर दास, उत्पल दास, बुबाई दास, विवेक दास, अजय दास, सुब्रत मंडल, सुमन मंडल, बिशु दास, बेटिका दास, कोरोबी दास, मधुमिता दास, पिंकी दास, दशरथ सरकार, शोष्ठी सरकार, विकास सरकार, निताई सरकार, मोतीलाल सरकार, सनथ सरकार, अंबू सरकार, पलनी हक्कानी, आस्तिक सरकार, शिशु सरकार, प्रकाश सरकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के समापन के साथ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

0 Response to "भाजपा के दो दिवसीय संयुक्त मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन और वैचारिक सशक्तिकरण पर मंथन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4