HURL ने सिंदरी में दिव्यांगजनों की जिंदगी बदली: 1 करोड़ से ज्यादा के 1065 सहायक उपकरण बांटे। सांसद ढुल्लू महतो बोले “CSR का असली मतलब यही है”
मंगलवार, 19 मई 2026
Comment
सिंदरी: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने सिंदरी में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। कंपनी के CSR के तहत 19 मई 2026 को स्पंदन क्लब में आयोजित विशेष शिविर में करीब 1.01 करोड़ रुपये मूल्य के 1065 सहायक उपकरण लाभार्थियों को सौंपे गए।
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि HURL का यह प्रयास दिखाता है कि CSR सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर भी उतरता है।
कार्यक्रम में HURL के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बिजनेस यूनिट हेड गौतम माझी, HR व CSR हेड विक्रांत कुमार समेत CSR टीम, CDPO झरिया बलियापुर और ELIMCO रांची के अधिकारी मौजूद रहे।
कैसे पहुंचे उपकरण तक लोग?
HURL और ELIMCO ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सिंदरी में परीक्षण शिविर लगाकर 399 दिव्यांगजनों की जरूरतों को चिन्हित किया था। उसी के आधार पर बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, ब्रेल केन, बैसाखी, कृत्रिम अंग और कैलिपर्स जैसे उपकरण वितरित किए गए।
HURL ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मकसद सिर्फ उपकरण देना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का अवसर देना है। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से पूरा किया गया।
0 Response to "HURL ने सिंदरी में दिव्यांगजनों की जिंदगी बदली: 1 करोड़ से ज्यादा के 1065 सहायक उपकरण बांटे। सांसद ढुल्लू महतो बोले “CSR का असली मतलब यही है”"
एक टिप्पणी भेजें