HURL की “सक्षम” योजना से सिंदरी के 990 युवाओं को मिलेगा रोजगार का रास्ता। सांसद ढुल्लू महतो ने किया शुभारंभ, 2.97 करोड़ की परियोजना से स्किल ट्रेनिंग शुरू।
मंगलवार, 19 मई 2026
Comment
सिंदरी: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने CSR के तहत सिंदरी के युवाओं के लिए बड़ी पहल शुरू की है। 19 मई 2026 को स्पंदन क्लब, सिंदरी में “परियोजना सक्षम” का शुभारंभ किया गया। इसके तहत HURL NSDC के सहयोग से सिंदरी के 990 वंचित और बेरोजगार युवाओं को मुफ्त स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देगा।
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर HURL के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बिजनेस यूनिट हेड गौतम माझी, HR व CSR हेड विक्रांत कुमार समेत CSR टीम और NSDC के अधिकारी मौजूद थे।
क्या मिलेगा युवाओं को?
2.97 करोड़ रुपये की इस योजना में युवाओं को इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा:
- रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव
- फील्ड टेक्नीशियन (कंप्यूटिंग व पेरीफेरल्स)
- डिजिटल मित्र
- कामगार (खनन)
- प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रारंभिक कोचिंग
- कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स पाठ्यक्रम
HURL का कहना है कि “सक्षम” सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, बल्कि युवाओं को उद्योग के अनुरूप तैयार कर स्थायी रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने का वादा है। कंपनी का मानना है कि राष्ट्र निर्माण की शुरुआत जमीनी स्तर से होती है, और CER के माध्यम से ही समुदायों को सशक्त बनाया जा सकता है।
0 Response to "HURL की “सक्षम” योजना से सिंदरी के 990 युवाओं को मिलेगा रोजगार का रास्ता। सांसद ढुल्लू महतो ने किया शुभारंभ, 2.97 करोड़ की परियोजना से स्किल ट्रेनिंग शुरू। "
एक टिप्पणी भेजें