-->
सिंदरी: नीट पेपर लीक पर RYA का फूटा गुस्सा, विमल रवानी बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे।   विरसा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप, सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सिंदरी: नीट पेपर लीक पर RYA का फूटा गुस्सा, विमल रवानी बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे। विरसा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप, सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक की घटना को लेकर मंगलवार को सिंदरी के विरसा परिसर में क्रांतिकारी युवा संघ (RYA) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना विरोध दर्ज कराया। RYA प्रभारी विमल रवानी की अगुवाई में हुए इस सम्मेलन में सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

"भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" - प्रदीप महतो

प्रेस को संबोधित करते हुए युवा नेता प्रदीप महतो ने कहा, "नीट अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ एक गंभीर अपराध है। सरकार इस घटना को हल्के में न ले। अगर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो RYA चुप नहीं बैठेगा।"

परीक्षा रद्द होने से छात्र तनाव में - नृपेंद्र झा

युवा साथी नृपेंद्र कुमार झा ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्र मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और शारीरिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह स्थिति देश के लिए दुखदायी है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पर कड़ी निगरानी व्यवस्था होनी चाहिए।"


RYA प्रभारी विमल रवानी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "छात्रों के हित में जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। यदि सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो क्रांतिकारी युवा संघ आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।"

प्रेस सम्मेलन में माले राज्य कमेटी सदस्य सुरेश प्रसाद, नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, प्रदीप महतो, नृपेन्द्र कुमार झा, सुभम सिंह, रोहित और सुमित कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*

0 Response to "सिंदरी: नीट पेपर लीक पर RYA का फूटा गुस्सा, विमल रवानी बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे। विरसा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप, सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4