-->
सिंदरी कल्याण केंद्र स्टेडियम में पतंजलि परिवार ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कराटे प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र

सिंदरी कल्याण केंद्र स्टेडियम में पतंजलि परिवार ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कराटे प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र


सिंदरी:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि परिवार द्वारा सिंदरी कल्याण केंद्र स्टेडियम में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रातः 5 बजे से 6:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंदरीवासियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में 55 मिनट का निर्धारित योग प्रोटोकॉल, सूर्य नमस्कार और कराटे का अभ्यास कराया गया। योग प्रोटोकॉल का अभ्यास मुख्य योग शिक्षक उमाशंकर सिंह एवं कुमारी वंदना के नेतृत्व में कराया गया। इनके साथ विजय नाहा, शशि भूषण मिश्रा, दामोदर दुबे, पवन ओझा, प्रोफेसर विनय सिंह उपस्थित रहे। 

स्टेडियम में नियमित रूप से योग कराने वाले योग शिक्षक दिलीप रिटोलिया की पूरी टीम ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में पुनम सिंह, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष योग साधकों ने हिस्सा लेकर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

योग सत्र के दौरान कराटे ब्लैक बेल्ट गुरु सिमाटांड़ निवासी अमरेश ने कराटे के कौशल का प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन से उपस्थित सभी लोग आनंदित हुए। 

पतंजलि परिवार ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने का आह्वान किया।

0 Response to "सिंदरी कल्याण केंद्र स्टेडियम में पतंजलि परिवार ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कराटे प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4