-->
धनबाद मंडल में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डीआरएम ने बताया जीवन में योग का महत्व

धनबाद मंडल में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डीआरएम ने बताया जीवन में योग का महत्व


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को धनबाद रेल मंडल में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर अधिकारी विश्राम गृह, धनबाद में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

योग सत्र में धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र, पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन धनबाद की अध्यक्षा प्रिया मिश्र एवं संगठन की सदस्याओं ने भाग लिया। इनके साथ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें ताकि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जिया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

0 Response to "धनबाद मंडल में उत्साह से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डीआरएम ने बताया जीवन में योग का महत्व"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4