-->
सिंदरी में 'सेहत साथी' के तहत गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, 20 गर्भवती महिलाओं को मिला न्यूट्रिशन किट

सिंदरी में 'सेहत साथी' के तहत गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, 20 गर्भवती महिलाओं को मिला न्यूट्रिशन किट





सिंदरी: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के CSR सहयोग से एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा संचालित "सेहत साथी" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहरपुरा, सिंदरी स्थित विद्यापति परिसर कॉन्फ्रेंस हॉल में "गोदभराई" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें न्यूट्रिशन किट वितरित किया गया। साथ ही सुरक्षित मातृत्व एवं संतुलित आहार को लेकर जागरूक भी किया गया। 

कार्यक्रम में एचयूआरएल से एच.आर. हेड विक्रांत कुमार, प्रबंधक आशा सिंह, उपप्रबंधक अरिंदम मुखर्जी, उपप्रबंधक आकाश, उपप्रबंधक प्रतुक सिंह तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपक बनर्जी मौजूद रहे।

इस मौके पर विक्रांत कुमार ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य वाले बच्चों का निर्माण करती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन, नियमित जांच एवं स्वयं की देखभाल करनी चाहिए, क्योंकि सही पोषण ही मां एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. रूपक बनर्जी ने समय पर नियमित जांच, स्वदेखभाल तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

एचएलएफपीपीटी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि न्यूट्रिशन किट में भुना चना, गुड़, दलिया, मूंगफली, खजूर एवं काजू शामिल हैं जो गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। महिलाओं को आयरन-कैल्शियम की गोली, नियमित जांच एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में एचएलएफपीपीटी से समीर कुमार, गणेश झा, स्वास्थ्य केंद्र से फार्मासिस्ट, एएनएम, सहिया, गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

0 Response to "सिंदरी में 'सेहत साथी' के तहत गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, 20 गर्भवती महिलाओं को मिला न्यूट्रिशन किट"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4