चित्रपट फिल्म फेस्टिवल 2026 में बीबीएमकेयू के छात्रों का परचम
रविवार, 28 जून 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद की दो फिल्मों ने जीता द्वितीय एवं तृतीय स्थान
राजधानी रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26, 27 एवं 28 जून को आयोजित चित्रपट फिल्म फेस्टिवल 2026 में धनबाद जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले एवं विश्वविद्यालय का नाम राज्यस्तर पर गौरवान्वित किया। राज्यभर से प्राप्त 84 फिल्मों में से अंतिम चरण के लिए 67 फिल्मों का चयन किया गया था, जिनमें धनबाद की दो फिल्में भी शामिल थीं।
फेस्टिवल के दौरान फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन, निर्देशन एवं मीडिया से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बीबीएमकेयू के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित दो फिल्मों ने विशेष उपलब्धि हासिल की।
रिशु राय एवं प्रीति तिवारी के निर्देशन में निर्मित कैंपस डॉक्यूमेंट्री “झरिया : द बर्निंग लैंड”ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सौरभ कुमार एवं आरोही कुमारी के निर्देशन में बनी फिल्म “एकल की छांव में” को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चित्रपट के निर्देशक नन्द किशोर सिंह, सीयूजे के डीन देवव्रत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विजेता छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग को दिया। टीम के अन्य सदस्यों में प्रतीक कुमार, प्रदीप लायक, रुद्र बरनवाल एवं आयुष सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों के परिजनों एवं विभाग के शिक्षकों ने विजेता छात्रों को बधाई दी। इस सफलता से जनसंचार विभाग में उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा, मेहनत और टीमवर्क के बल पर बीबीएमकेयू के छात्र राज्यस्तरीय मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाने में सक्षम हैं।
0 Response to "चित्रपट फिल्म फेस्टिवल 2026 में बीबीएमकेयू के छात्रों का परचम"
एक टिप्पणी भेजें