ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी की सिंदरी कमेटी को 3 साल की मान्यता...मदन प्रसाद
शनिवार, 13 जून 2026
Comment
सिंदरी :ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी कॉर्डिनेशन कमेटी की शुक्रवार को कोलकाता स्थित मुख्य कार्यालय में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार हलदर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंदरी इकाई की पुरानी कमेटी को अगले 3 वर्षों के लिए मान्यता दे दी गई।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से पारित निर्णय के अनुसार, त्रिभुवन चौधरी को कमेटी का अध्यक्ष और नुनु लाल टुडू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मदन प्रसाद को महासचिव जबकि दिलीप कुमार को ऑर्गेनाइजिंग एवं ऑफिस सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बाकी पूरी कार्यकारिणी पहले की तरह ही यथावत रहेगी।
सिंदरी में एक ही कमेटी चलेगी" – अध्यक्ष अरुण हलदर
निर्णय की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार हलदर ने कहा, _“सिंदरी छोटा सा जगह है, यहां एक ही कमेटी चलेगी। यह कमेटी वर्षों से लगातार काम कर रही है और समाज के लिए समर्पित है। इसके सबसे पुराने सदस्य मदन प्रसाद हैं। पुरानी टीम के अनुभव और निष्ठा को देखते हुए ही इसे 3 साल के लिए फिर से मान्यता दी गई है।”_
सलाहकार मंडल में ये नाम शामिल
कमेटी के सलाहकार मंडल में *नरसिंह राम, प्रोफेसर ए रजक, प्रोफेसर रवि रजक, प्रोफेसर डी. दास तथा लोगन माझी* को शामिल किया गया है। साथ ही पुरानी कमेटी के अन्य सभी सदस्यों को भी मान्यता दे दी गई है।
महासचिव मदन प्रसाद ने जताया आभार
कमेटी के गठन के बाद नवनियुक्त महासचिव मदन प्रसाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा, _“अध्यक्ष ने हम पर जो भरोसा जताया है, हम पूरी ईमानदारी से संगठन को मजबूत करेंगे। एससी-एसटी-ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
0 Response to " ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी की सिंदरी कमेटी को 3 साल की मान्यता...मदन प्रसाद "
एक टिप्पणी भेजें