-->
महिला सशक्तिकरण से बदली देश की तस्वीर, विकसित भारत की नींव को मिली मजबूती : निभा देवी

महिला सशक्तिकरण से बदली देश की तस्वीर, विकसित भारत की नींव को मिली मजबूती : निभा देवी

पाकुड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने लगातार देश का नेतृत्व किया है और 9 जून 2024 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई थी। अब उनके नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
निभा देवी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित हुए हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं बनाया, बल्कि उन्हें देश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहलों ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिला, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से महिलाओं को घरों पर मालिकाना अधिकार प्राप्त हुआ। मुद्रा योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रही हैं।
निभा देवी ने कहा कि जल जीवन मिशन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, सुकन्या समृद्धि योजना तथा सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महिलाओं की प्रगति और सशक्तिकरण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर करोड़ों महिलाओं के जीवन में गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। वहीं 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया गया है। बीते 12 वर्षों में महिलाओं को शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। आज देश की मातृशक्ति किसी अवसर का इंतजार नहीं कर रही, बल्कि हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है और देश के विकास की धुरी बन चुकी है।
वार्ड पार्षद ने कहा कि प्रधानमंत्री का अनुशासन, प्रतिबद्धता और बड़े लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलने की क्षमता एक आत्मविश्वासी भारत की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाली प्रेरक शक्ति के रूप में देखती है। उनका मानना है कि नारी शक्ति पर विश्वास करने वाला नेतृत्व ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति दे सकता है।

0 Response to "महिला सशक्तिकरण से बदली देश की तस्वीर, विकसित भारत की नींव को मिली मजबूती : निभा देवी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4