सिंदरी: एफसीआईएल की आवास भाड़े में 5% सालाना बढ़ोतरी पर पूर्व कर्मचारियों का तीखा विरोध—विधायक को ज्ञापन सौंपा
शनिवार, 6 जून 2026
Comment
सिंदरी: एफसीआईएल की एमनेस्टी स्कीम के तहत आवंटित आवासों पर हर साल 5% की वार्षिक भाड़ा वृद्धि के फैसले पर पूर्व कर्मचारियों ने तीखा विरोध जताया। पूर्व कर्मचारी, उनके आश्रित और संबंधित व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के आवास पर पहुंचा और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि एफसीआईएल द्वारा आवासीय भाड़े में 5% की सालाना बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए और पूर्व की स्कीम की तरह निश्चित निर्धारित राशि ही वसुल की जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद निश्चित आय में हर वर्ष 5% की बढ़ोतरी उनके लिए बोछ बन गई है और वे आवासों का रखरखाव भी स्वयं कर रहे हैं।
विधायक चंद्रदेव महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को एफसीआईएल प्रबंधन के समक्ष उठाएंगे और शीघ्र सार्थक समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वाली टीम में बक्सर मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, अजय सिंह, नारायण पंडित, जितेन मंडल, एमडी सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद थे। अब यह देखना होगा कि प्रबंधन पूर्व कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेता है।
0 Response to "सिंदरी: एफसीआईएल की आवास भाड़े में 5% सालाना बढ़ोतरी पर पूर्व कर्मचारियों का तीखा विरोध—विधायक को ज्ञापन सौंपा"
एक टिप्पणी भेजें