-->
राहुल दुबे गैंग का कुख्यात अपराधी मो० वारिस गिरफ्तार, हथियार बरामद।

राहुल दुबे गैंग का कुख्यात अपराधी मो० वारिस गिरफ्तार, हथियार बरामद।

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग जिला पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सक्रिय राहुल दुबे गैंग के एक शातिर सदस्य, मो० वारिस को गिरफ्तार कर लिया है।
एक पिस्टल भी बरामद हथियार और कारतूस
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है, जिसमें 7.62 MM का एक देशी पिस्टल 7.62 MM के दो जिंदा कारतूस शामिल है। दर्जनों मामलों में था वांछित। गिरफ्तार अपराधी मो० वारिस का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अलग-अलग कई थानों में सात (7) से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और कई आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। इस गिरफ्तारी को हजारीबाग पुलिस प्रशासन गैंगस्टरों और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मान रहा है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

0 Response to "राहुल दुबे गैंग का कुख्यात अपराधी मो० वारिस गिरफ्तार, हथियार बरामद।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4