विश्व पर्यावरण दिवस पर मुकरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम, पीवीटीजी महिलाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शनिवार, 6 जून 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर इस वर्ष की थीम को केंद्र में रखते हुए प्रवाह द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मुकरी गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक पीवीटीजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व और इस वर्ष की थीम पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर फलदार पौधों का वितरण किया गया और वृक्षारोपण भी किया गया।
परियोजना कर्मियों द्वारा सीड बॉल निर्माण एवं उसके उपयोग का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को कम लागत में हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं पंचायत मुखिया रोबिना मालतो की सक्रिय सहभागिता रही। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया, जिसने पर्यावरणीय संदेशों को आकर्षक और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को प्रकृति के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर मुकरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम, पीवीटीजी महिलाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें