सिंदरी में 9 जून को ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जाएगा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, आनंद महतो करेंगे पुष्पांजलि। बिरसा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, बिरसा तकनीकी संस्थान गौशाला में प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण।
मंगलवार, 2 जून 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: बिरसा समिति सिंदरी के संस्थापक आनंद महतो की अध्यक्षता में सोमवार 2 जून को समिति परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 जून को आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उलगुलान से अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के
अपने संदेश में आनंद महतो ने कहा कि आदिवासी आंदोलन के महान नायक बिरसा मुंडा ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों को संगठित कर उलगुलान के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलन ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 9 जून को सुबह आठ बजे सभी बिरसा प्रेमी बिरसा परिसर में एकत्र होंगे। यहां समिति के संस्थापक आनंद महतो के कर कमलों द्वारा पुष्प अर्पित कर बिरसा मुंडा को नमन किया जाएगा।
इसके बाद सभी उपस्थित लोग बिरसा तकनीकी संस्थान गौशाला के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां आनंद महतो द्वारा बिरसा मुंडा की स्थापित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, रवि लाल हेमरम, महालाल हंसदा, नुनु लाल टुडू, दशरथ ठाकुर, सहदेव सिंह, विरिंचि महतो, छोटन चटर्जी, मंगल महतो, ओमप्रकाश राम, गोपाल महतो, विक्रम महतो, दिलीप विश्वकर्मा, राजेश मुखर्जी, विनोद महतो, मिहिर मंडल, अनिल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
0 Response to "सिंदरी में 9 जून को ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जाएगा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, आनंद महतो करेंगे पुष्पांजलि। बिरसा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, बिरसा तकनीकी संस्थान गौशाला में प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण। "
एक टिप्पणी भेजें