महिला सशक्तिकरण की पहल, विधायक की अनुशंसा पर बांटी गईं सिलाई मशीनें और कृषि उपकरण
सोमवार, 1 जून 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी/बलियापुर : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो की अनुशंसा पर अनुसूचित जनजाति योजना के अंतर्गत स्थानीय महिला लाभुकों के बीच कृषि तकनीकी उपकरणों और सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई मशीन और आधुनिक कृषि उपकरण पाकर महिला लाभुकों के चेहरों पर खुशी देखी गई।वैज्ञानिक खेती और हरी खाद पर दिया गया जोरउपकरण वितरण के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद कृषि विशेषज्ञों ने स्थानीय किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए। वैज्ञानिकों ने किसानों को हरी खाद (Green Manure) के उपयोग, उसके चमत्कारी लाभों और उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर और अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में ये रहे मौजूदइस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनुज कुमार, डॉ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र किस्कु, सुनील कुमार मुर्मू सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 Response to "महिला सशक्तिकरण की पहल, विधायक की अनुशंसा पर बांटी गईं सिलाई मशीनें और कृषि उपकरण"
एक टिप्पणी भेजें