-->
 सिंदरी में फिर पानी की किल्लत, पावर मैक्स कंपनी ने डंपिंग से फोड़ा वाटर सप्लाई का मेन पाइप। भाजपा नेता   दीपक कुमार दीपू बोले, कंपनी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दो दिन पहले काटा था बिजली केबल, अब पानी के लिए तरसे लोग

सिंदरी में फिर पानी की किल्लत, पावर मैक्स कंपनी ने डंपिंग से फोड़ा वाटर सप्लाई का मेन पाइप। भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू बोले, कंपनी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दो दिन पहले काटा था बिजली केबल, अब पानी के लिए तरसे लोग


  
सिंदरी: पावर मैक्स कंपनी की लापरवाही से सिंदरी शहर में फिर संकट खड़ा हो गया है। डंपिंग के दौरान कंपनी ने वाटर सप्लाई का मेन पाइप लाइन डैमेज कर दिया है। इससे भीषण गर्मी में पूरे शहर में पानी की किल्लत हो गई है।  

भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू ने जताई नाराजगी
इस मामले पर दीपक कुमार दीपू ने कहा, "पावर मैक्स कंपनी का गैर जिम्मेदाराना रवैया अब बर्दाश्त के बाहर है। दो दिन पहले बिजली केबल काट दिया और अब पानी का मेन पाइप तोड़ दिया। FCIL ने ब्लू प्रिंट दिया हुआ है, फिर भी लापरवाही की जा रही है। जब तक पाइप लाइन ठीक नहीं होती, कंपनी टैंकर से पानी की व्यवस्था करे।"

FCIL ने दिया था ब्लू प्रिंट, फिर भी लापरवाही
FCIL द्वारा पावर मैक्स को पहले ही पानी की पाइप लाइन का ब्लू प्रिंट उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद कंपनी ने मेन पाइप लाइन तोड़ दी। पानी की सप्लाई कब तक बहाल होगी, यह पाइप तक पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।  

दो दिन पहले काटा था बिजली केबल
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी पावर मैक्स कंपनी की लापरवाही से पूरे सिंदरी नगर में बिजली के केबल कट गए थे। इससे लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ा था। कोल वाशरी बनाने वाली कंपनी के अधीन ही पावर मैक्स काम कर रही है।  

लोगों में आक्रोश, टैंकर से पानी देने की मांग
लगातार हो रही परेशानी से शहरवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अब कंपनी का विरोध जरूरी हो गया है। मांग की जा रही है कि जब तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होती, तब तक पावर मैक्स कंपनी सिंदरी के लोगों को पीने का पानी और टैंकर से पानी उपलब्ध कराए।

0 Response to " सिंदरी में फिर पानी की किल्लत, पावर मैक्स कंपनी ने डंपिंग से फोड़ा वाटर सप्लाई का मेन पाइप। भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू बोले, कंपनी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दो दिन पहले काटा था बिजली केबल, अब पानी के लिए तरसे लोग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4