-->
महासचिव मदन प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. आशा लकड़ा बोकारो में सम्मानित, सिंदरी आने का निमंत्रण स्वीकारा। SC-ST-OBC काउंसिल ने सौंपा मांग पत्र, बोले- हर 3 माह में हो बैठक।

महासचिव मदन प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. आशा लकड़ा बोकारो में सम्मानित, सिंदरी आने का निमंत्रण स्वीकारा। SC-ST-OBC काउंसिल ने सौंपा मांग पत्र, बोले- हर 3 माह में हो बैठक।


सिंदरी/बोकारो:ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी एम्प्लॉइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल ने बुधवार को बोकारो में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। 

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर राम के मार्गदर्शन एवं प्रभु पासवान के नेतृत्व में काउंसिल की सिंदरी शाखा के अध्यक्ष नुनु लाल टुडू, महासचिव मदन प्रसाद, ऑफिस सेक्रेटरी दिलीप कुमार समेत हेमराम, चीनू गोराई, कृष्णा पासवान, जयदेव राम, भुनेश्वर प्रसाद व रामेश्वर राम ने डॉ. लकड़ा से मुलाकात कर सिंदरी आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

बैठक में काउंसिल ने डॉ. लकड़ा को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें हर तीन माह में क्षेत्रीय काउंसिल कमेटी की बैठक बुलाने और श्रम नियोजन, आईटीआई व कौशल विकास योजनाओं में एससी-एसटी-ओबीसी काउंसिल के पदाधिकारियों को शामिल करने की मांग की गई, ताकि मजदूरों के साथ भेदभाव न हो। 

महासचिव मदन प्रसाद ने बताया कि डॉ. लकड़ा के सिंदरी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सेवा शर्तों, पदोन्नति, आरक्षण क्रियान्वयन और शिकायत निवारण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।


0 Response to "महासचिव मदन प्रसाद के नेतृत्व में डॉ. आशा लकड़ा बोकारो में सम्मानित, सिंदरी आने का निमंत्रण स्वीकारा। SC-ST-OBC काउंसिल ने सौंपा मांग पत्र, बोले- हर 3 माह में हो बैठक। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4