सिंदरी में महिला कांग्रेस ने मनाया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, सैनिटरी पैड बांटकर दिया स्वच्छता का संदेश
शुक्रवार, 19 जून 2026
Comment
सिंदरी: सिंदरी नगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सुश्री मधु फिलिप्स के नेतृत्व में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने की।
नगर अध्यक्ष मधु फिलिप्स ने कहा, "राहुल गांधी जी के कार्यों में कांग्रेस की 'विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा' की विचारधारा झलकती है। सत्ता के सामने सच्चाई रखने और अंतिम व्यक्ति का साथ देने के अपने मिशन को वे जारी रखे हुए हैं। मैं उनके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करती हूं।"
जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के बीच केक-मिठाई बांटी गई।
माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता अभियान
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर 'माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान' चलाया गया। जिलाध्यक्ष सीता राणा और नगर अध्यक्ष मधु फिलिप्स ने सिंदरी नगर की महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव संतोष चौधरी के प्रयास से दर्जनों युवाओं को हर्ल कंपनी में नौकरी मिली है। महिलाओं के अनुसार, "हमारे भाई-बेटे काफी समय से रोजगार की तलाश में परेशान थे। संतोष चौधरी जी से कहने पर उन्होंने तुरंत काम दिलवाया।"
ये रहीं मौजूद
कार्यक्रम में भवानी देवी, सुनीता देवी, रूपा देवी, सुधा कुमारी, रूमा दत्ता, सुनीता मोदक, मंगला सेन, सोमी, ललिता देवी, निर्मला देवी, अनीता देवी, गुंजन देवी, पूनम देवी, नीतू देवी, कविता देवी, मंजू देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
0 Response to "सिंदरी में महिला कांग्रेस ने मनाया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, सैनिटरी पैड बांटकर दिया स्वच्छता का संदेश"
एक टिप्पणी भेजें