धनबाद-कोडरमा रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान, 117 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.11 लाख वसूला जुर्माना
शनिवार, 20 जून 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद, : धनबाद मंडल में रेलवे द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे टिकट चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को धनबाद-कोडरमा रेलखंड पर बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चले इस विशेष अभियान में 117 यात्रियों को पकड़ा गया।
कार्रवाई का ब्योरा:
पकड़े गए यात्रियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुकिंग के सामान ले जाने वाले यात्री शामिल थे। इन सभी से जुर्माने के तौर पर कुल 01 लाख 11 हजार 330 रुपये की वसूली की गई। चेकिंग टीम ने स्टेशनों और विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की।
असर दिखा अभियान का:
टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। पकड़े गए सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।
रेलवे की अपील:
धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट के साथ ही प्लेटफार्म में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें।
0 Response to " धनबाद-कोडरमा रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान, 117 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.11 लाख वसूला जुर्माना"
एक टिप्पणी भेजें