-->
मोहर्रम को लेकर सिंदरी थाना में शांति समिति की बैठक, दिया अमन का पैगाम

मोहर्रम को लेकर सिंदरी थाना में शांति समिति की बैठक, दिया अमन का पैगाम

 
सिंदरी।मोहर्रम-2026 को लेकर शनिवार को सिंदरी थाना परिसर में शांति समिति की बड़ी बैठक आयोजित की गई। पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में "शांति और भाईचारे" के साथ मोहर्रम मनाने का संकल्प लिया गया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा, "रांगामाटी, डोमगढ़ एवं गौशाला से निकलने वाले तीनों लाइसेंसी ताजिया जुलूस का रूट मैप तैयार है। हर चौक-चौराहे पर फोर्स मुस्तैद रहेगी। सोशल मीडिया पर जहर उगलने वालों को IT एक्ट में सीधे जेल भेजेंगे। त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है, इसे मिलजुल कर मनाएं। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल करें, पुलिस मिनटों में हाजिर होगी।"

बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में शांतिपूर्ण मोहर्रम मनाने का भरोसा दिया। अखाड़ा प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
युवा नेता रोहित मंडल ने जोशीले अंदाज में कहा, "मोहर्रम सिर्फ मातम नहीं, इमाम हुसैन की शहादत से मिली हिम्मत का नाम है। कर्बला का मैदान हमें सिखाता है कि जुल्म के आगे झुकना नहीं, हक के लिए डट जाना है। मैं रोहित मंडल, सिंदरी की मिट्टी का बेटा, हर नौजवान से कहता हूं- हमारा सिंदरी हिंदुस्तान का छोटा मॉडल है। यहां मंदिर की घंटी और मस्जिद की अजान एक साथ गूंजती है। यह गंगा-जमुनी तहजीब हमारे खून में है। याद रखना, जो इस भाईचारे पर नजर डालेगा, सिंदरी का हर नौजवान उसका जवाब बनेगा। पुलिस-प्रशासन के साथ हम चट्टान की तरह खड़े हैं। अफवाहों को दफन कर दो, नफरत को जलाकर राख कर दो। आओ, कंधे से कंधा मिलाकर मोहर्रम को अमन का त्योहार बनाएं। क्योंकि सिंदरी की तहजीब से कोई समझौता नहीं होगा।"

बैठक में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद:
पुलिस-प्रशासन: राजेश कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी; विनोद टोप्पो, पु०अ०नि०; मुकेश हेंब्रम, पु०अ०नि०; सुनील निरातम एक्का, स०अ०नि०; प्रभुदान कुजूर, पु०अ०नि०।  
शांति समिति सदस्य एवं गणमान्य:महेंद्र पांडेय, दिलीप मिश्रा, दीपक कुमार, बिजय सिंह, मनोज मिश्रा, विदेशी सिंह, दिनेश सिंह, , बृजेश सिंह, गणेश चंद्र महतो, मो० जुनैद, असलम, धीरज सिंह , सोनू खान, शुभम झा, मो० साबिर, सुरेश प्रसाद, अंजन सिंह, जितेंद्र शर्मा, समीम अहमद, मो० अय्यूब।रहे मौजूद

नोट: प्रशासन ने अपील की है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। केवल पुलिस द्वारा जारी सूचना को ही सही मानें।

0 Response to "मोहर्रम को लेकर सिंदरी थाना में शांति समिति की बैठक, दिया अमन का पैगाम"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4