-->
 धनबाद में नशा मुक्ति को लेकर चला जागरूकता अभियान, एसएसपी-डीडीसी ने रथ को दिखाई हरी झंडी

धनबाद में नशा मुक्ति को लेकर चला जागरूकता अभियान, एसएसपी-डीडीसी ने रथ को दिखाई हरी झंडी


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मादक पदार्थों के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ सोमवार  को धनबाद समाहरणालय परिसर से विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।  

नशा मुक्त जागरूकता रथ रवाना 
जिला समाज कल्याण कार्यालय और जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से निकाले गए 'नशा मुक्त जागरूकता रथ' को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ  
इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा, "नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। इस अभियान की सफलता तभी संभव है जब जिले का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे।"  

गांव-गांव जाएगा जागरूकता रथ  
यह रथ जिले के सभी प्रखंडों और सुदूर गांवों का दौरा करेगा। इसका मकसद युवाओं और किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। डीडीसी सन्नी राज ने प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और अभिभावकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।  

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यूओ स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी समेत महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, स्कूली बच्चे और समाहरणालय कर्मी मौजूद रहे।

0 Response to " धनबाद में नशा मुक्ति को लेकर चला जागरूकता अभियान, एसएसपी-डीडीसी ने रथ को दिखाई हरी झंडी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4