पीडीआईएल गेट पर मना एकता दिवस, मजदूर नेता कॉ. ए.के. राय की 92वीं जयंती पर जुटे कार्यकर्ता
सोमवार, 15 जून 2026
Comment
सिंदरी: झारखंड के प्रख्यात मजदूर नेता और "परोधा के मसीहा" कहे जाने वाले कॉमरेड ए.के. राय की 92वीं जयंती सोमवार को पीडीआईएल के मुख्य द्वार पर 'एकता दिवस' के रूप में मनाई गई।
कॉ. ए.के. राय को किया नमन
कार्यक्रम का शुभारंभ भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक आनंद महतो ने कॉ. ए.के. राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 'लाल सलाम' के साथ किया। इसके बाद उपस्थित ए.के. राय प्रेमियों ने बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
"सादगी और जनसंघर्ष के प्रतीक थे राय साहब": आनंद महतो
अपने संबोधन में आनंद महतो ने कहा कि कॉमरेड ए.के. राय सादगी, ईमानदारी और जन संघर्ष के प्रतीक थे। वे आज भी सबके दिलों में बसे हुए हैं। राय साहब हमेशा मेहनतकशों, खासकर उत्पादन से सीधे जुड़े मजदूरों के हितैषी रहे। उनके हक और अधिकार की लड़ाई में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने हमेशा मजदूरों के प्रति गहरी सहानुभूति रखी और उनके संघर्षों को धार दी।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश प्रसाद, निरपेन्दर झा, शीतल दत्ता, राजीव मुखर्जी, राजू सिंह, राजा बाबू, सहदेव सिंह, विरिंची महतो, अमर सिंह, पूरन सिंह, दशरथ ठाकुर, सुनील महतो, कृष्णा दान, जित्तू सिंह, मंगल महतो, जितेंद्र शर्मा,सहित सैकड़ों लोगों ने अहम योगदान दिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कॉ. ए.के. राय के विचारों को आगे बढ़ाने और मजदूर एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
0 Response to " पीडीआईएल गेट पर मना एकता दिवस, मजदूर नेता कॉ. ए.के. राय की 92वीं जयंती पर जुटे कार्यकर्ता"
एक टिप्पणी भेजें