-->
मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद: सिंदरी, बलियापुर एवं गौशाला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद: सिंदरी, बलियापुर एवं गौशाला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च


सिंदरी। आगामी 26 जून को मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सिंदरी थाना, बलियापुर थाना एवं गौशाला ओपी की संयुक्त पुलिस टीम ने बलियापुर और सिंदरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। फ्लैग मार्च विभिन्न बाजारों, मुख्य मार्गो तथा संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने ,अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस मार्च का नेतृत्व सीआई मैडम नूतन मोदी ने किया। उनके साथ सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार और गौशाला ओपी प्रभारी शंभू नाथ सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

0 Response to "मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद: सिंदरी, बलियापुर एवं गौशाला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4