-->
सीपीडब्ल्यूडी व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीज़ों के लिए 18 यूनिट  रक्त संग्रह

सीपीडब्ल्यूडी व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीज़ों के लिए 18 यूनिट रक्त संग्रह

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद :भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद एवं केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग सरायढेला थाना अंतर्गत मुख्य अभियंता  एवं कार्यपालक निदेशक आईआईटी आईएसएम, सीपीडब्ल्यूडी उज्जवल कुमार ने अपने उपस्थिति में 172 वां  स्थापना दिवस पर  रक्तदान शिविर आरम्भ कराया।इस दरम्यान भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह एवं ब्लड डोनेशन प्रोग्राम पदाधिकारी बेनजीर परवीन उपलब्ध रहीं।सीपीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता सुरज प्रकाश एवं कुमार गौरव मल्टी टास्किंग स्टाफ ने रक्त संग्रह कैंप में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। रक्त संग्रह कार्यक्रम  एसएनएमएमसीएच  ब्लड बैंक के  कैंप में भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद के आजीवन सदस्य व झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कुमार चमन सिंह उर्फ पिंकी सिंह ने भी रक्तदान किया।कैंप में कुल 18 रक्त दाताओं का  रक्त एसएनएमएमसीएच व एशियान जालान हॉस्पिटल ने रक्त संग्रह कर अपने ब्लड बैंक में अंकित किया।

0 Response to "सीपीडब्ल्यूडी व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीज़ों के लिए 18 यूनिट रक्त संग्रह "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4