-->
21 जुलाई को PDIL गेट पर लगेगी कामरेड A.K. राय की मूर्ति, आनंद महतो ने की तैयारी की समीक्षा।

21 जुलाई को PDIL गेट पर लगेगी कामरेड A.K. राय की मूर्ति, आनंद महतो ने की तैयारी की समीक्षा।

सिन्दरी: आगामी 21 जुलाई को PDIL गेट पर स्थापित होने जा रही कामरेड  A.K. राय की मूर्ति के अनावरण की तैयारियों को लेकर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक कामरेड आनंद महतो ने मंगलवार  को सिन्दरी स्थित बिरसा समिति पहुंचकर A.K. राय स्मारक समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान कामरेड आनंद महतो ने राय साहब के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि "राय साहब हमेशा समाज के सबसे दबे-कुचले लोगों के साथ अपना जीवन बिताया। उन्होंने जीवन भर आदिवासी, किसान और मजदूर के सामाजिक उत्थान के लिए संघर्ष किया।"

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को राय साहब के संघर्षों से सीख लेने की जरूरत है। तभी समाज में बढ़ती हुई पूंजीवादी व्यवस्था पर नकेल कसी जा सकती है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से सिन्दरी के नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, छोटन चटर्जी, राजू पांडे, महालाल हंसदा, रवि लाल हेमराम, मंगल महतो, दशरथ ठाकुर, शकुंतला देवी, शुभम सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, विनोद महतो, फूलचंद मरांडी, गोपाल महतो, मंटु राम, बबलू महतो, मनोज रवानी, राजू सिंह, प्रकाश मंडल, राजेश मुखर्जी, रघु यादव, राजू बावड़ी, राकेश रवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



0 Response to "21 जुलाई को PDIL गेट पर लगेगी कामरेड A.K. राय की मूर्ति, आनंद महतो ने की तैयारी की समीक्षा। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4