सिन्दरी बस्ती की 25 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान शुरू, HURL CSR से योजना का शिलान्यास
सोमवार, 6 जुलाई 2026
Comment
सिन्दरी: सिन्दरी बस्ती की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए सोमवार को HURL के CSR मद से पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया।
कार्यक्रम में HURL के अधिकारी आकाश, जी.के. बेहरा, नितिन अग्रवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
गौरतलब है कि काम नहीं होने पर 24 अप्रैल 2026 से भाकपा (माले) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना दिया था। विधायक के हस्तक्षेप के बाद HURL ने टेंडर कर काम शुरू करने का आश्वासन दिया था।
विधायक ने कहा - "यह जनता की एकता की जीत है"।
0 Response to "सिन्दरी बस्ती की 25 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान शुरू, HURL CSR से योजना का शिलान्यास"
एक टिप्पणी भेजें