सिन्दरी में असंगठित मजदूर मोर्चा की जिला सम्मेलन की तैयारी तेज, 19 जुलाई को सेंट थेरेसा चर्च हॉल में होगा आयोजन।
सोमवार, 6 जुलाई 2026
Comment
सिन्दरी: असंगठित मजदूर मोर्चा की धनबाद जिला सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार, दिनांक 6 जुलाई 2026 को बिरसा परिसर सिन्दरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कामरेड सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन बाबू राजा ने किया। बैठक में सिन्दरी में होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी के लिए कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19जुलाई 2026 को सिंदरी सेंट थेरेसा कैथोलिक चर्च हॉल में असंगठित मजदूर मोर्चा का एक दिवसीय जि19ला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के महामंत्री निताई महतो ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए ही इस जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "आपके साथ आपके अध्यक्ष विधायक चन्द्रदेव महतो आपकी समस्याओं के समाधान और संघर्ष के लिए तैयार हैं। आप सभी संगठित होकर जिला सम्मेलन को सफल बनाएं और असंगठित मजदूर मोर्चा को मजबूत करें।"
महामंत्री ने धनबाद सांसद के हालिया बयान की भी निंदा करते हुए कहा कि उनके कुंठित और अव्यवहारिक वक्तव्य से धनबाद के आम लोग आक्रोशित हैं। असंगठित मजदूर मोर्चा सिन्दरी ऐसे बयान का कड़ा विरोध करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कामरेड सुरेश प्रसाद, कामरेड राजा बाबू, कामरेड राजू सिंह, कामरेड अनुपम सहाय, तनवीर खान, बिरजू बाउरी, संजय बाउरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई।
0 Response to "सिन्दरी में असंगठित मजदूर मोर्चा की जिला सम्मेलन की तैयारी तेज, 19 जुलाई को सेंट थेरेसा चर्च हॉल में होगा आयोजन। "
एक टिप्पणी भेजें